दिल्ली के मोलड़बंद एक्सटेंशन और फरीदाबाद सेक्टर-37 से बाईपास रोड क्रॉस करने वाले लोगों के लिए 4 करोड़ की लागत से फुट ओवरब्रिज बनाया गया है। शनिवार को केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा व साउथ दिल्ली सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने इसका उद्घाटन किया। मंत्री ने मथुरा रोड पर बनने वाले 4.5 किमी लंबे नाले का शिलान्यास भी किया। इस नाले के निर्माण से बदरपुर विधानसभा में जितनी भी अनधिकृत कॉलोनियों में जलभराव की समस्या खत्म हो सकती है। सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी के अनुसार बदरपुर विधानसभा क्षेत्र में दर्जनों अनधिकृत कॉलोनियां हैं और इन कॉलोनियों में कई साल से जलभराव की समस्या है। अब आली गांव से लेकर बदरपुर बॉर्डर तक करीब 4.5 किमी लंबा मथुरा रोड के किनारे नाले का निर्माण किया जाएगा।



