उद् घाटन के बाद दिसंबर तक शुरू हो जाएंगी उड़ानें

नवभारत टाइम्स

नवी मुंबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट के फेज-1 का उद्‌घाटन 8 अक्टूबर को होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्‌घाटन करेंगे। दिसंबर से एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू हो जाएंगी। इसमें राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और कार्गो विमान शामिल होंगे। एयरपोर्ट में चार टर्मिनल और दो रनवे होंगे। टर्मिनल ऑटोमेटेड पीपल मूवर्स से जुड़े होंगे। यह एयरपोर्ट इको फ्रेंडली भी होगा।

उद्‌घाटन के बाद दिसंबर तक शुरू हो जाएंगी उड़ानें
(फोटो- नवभारत टाइम्स)

नवी मुंबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट के फेज-1 का उद् घाटन 8 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले हैं। मोदी दोपहर 2:40 बजे एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। इसके बाद एयरपोर्ट का जायजा लेंगे और उद् घाटन के बाद जनसभाा को संबोधित करेंगे।

सिडको के एमडी विजय सिंघल ने बताया कि 1160 एकड़ में चार टर्मिनल होंगे और 2 समानांतर रनवे। दूसरे रनवे का काम जारी है। फेज-2 का काम 2029, फेज-3 का 2032 और फेज-4 का काम 2036 तक पूरा होगा। दिसंबर से एयरपोर्ट से नैशनल और इंटरनैशनल के साथ कार्गो विमान भी उड़ान भर सकेंगे। सिंघल ने बताया कि एयरपोर्ट की खासियत यह है कि चारों टर्मिनल एक-दूसरे से जुड़े होंगे। ऑटोमेटेड पीपल मूवर्स से लोग एक टर्मिनल से दूसरे तक जा सकेंगे। अगर कोई एक टर्मिनल से चेक-इन करता है, तो वह अंदर से ही दूसरे टर्मिनल तक जा सकेगा। इको फ्रेंडली एयरपोर्ट बनाने के लिए हमने सस्टेनेबल एवियशन फ्यूल इकट्ठा करने की व्यवस्था की है।