छोटे सिलिंडर पर "1650 की वसूली, प्रशासन ने बिठाई जांच

नवभारतटाइम्स.कॉम

नोएडा में गैस संकट के बीच उपभोक्ताओं से लूट हो रही है। कोमल और महूल गैस एजेंसियां छोटे सिलिंडर के लिए तय दर से अधिक पैसे वसूल रही हैं। प्रशासन ने इस मामले में जांच बिठा दी है। लोग खाली सिलिंडर के लिए घंटों कतारों में खड़े हैं और उन्हें मनमानी कीमत चुकानी पड़ रही है।

1650 loot on small cylinders administration launches probe into gas agencies in noida

n तुषार शर्मा, नोएडा

शहर में गहराते गैस संकट के बीच आम आदमी न केवल खाली सिलिंडर लेकर घंटों कतारों में खड़ा रहने को मजबूर है, बल्कि उसे गैस एजेंसियों की संवेदनहीनता और खुली लूट का शिकार भी होना पड़ रहा है। लोगों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए कुछ एजेंसियां निर्धारित कीमत से कहीं अधिक दाम वसूल रही हैं। गुरुवार को NBT की टीम ने जब जमीनी हकीकत जानने के लिए खुद कतार में लगकर पड़ताल की, तो सच सामने आया। कोमल और महूल जैसी नामी एजेंसियां 5 किलो वाले छोटे सिलिंडर के लिए 1500 के बजाय सीधे 1650 रुपये की मांग कर रही हैं।

गैस वितरण केंद्रों पर मनमानी की शिकायतों के बाद एनबीटी टीम सुबह करीब 11 बजे महूल गैस एजेंसी के वितरण पॉइंट पर पहुंची। आम उपभोक्ताओं की तरह टीम भी कतार में खड़ी हुई। जब बारी आई, तो वहां तैनात कर्मचारी ने बिना किसी झिझक के 1650 रुपये नकद और आधार कार्ड पर नंबर लिखकर देने को कहा। जब टीम ने सरकार द्वारा निर्धारित दर के बारे में सवाल किया तो कर्मचारी ने अभद्रता करते हुए कहा कि सिलिंडर लेना है तो 1650 रुपये देने होंगे, वरना अगला नंबर आने दो।

पड़ताल का अगला पड़ाव कोमल गैस एजेंसी थी। यहां भी स्थिति बिल्कुल वैसी ही मिली। करीब आधे घंटे तक कड़ी धूप में लाइन में लगने के बाद जब कर्मचारी से बात हुई, तो उसने भी आधार कार्ड और 1650 रुपये मांगे। जब टीम ने दोबारा रेट को लेकर टोकने की कोशिश की, तो कर्मचारी का जवाब बेहद गैर-जिम्मेदाराना था। उसने झल्लाते हुए कहा, इतनी देर से लाइन में लगे हो, फिर भी रेट नहीं पता? यहां लंबे समय से इसी रेट पर सिलिंडर दिया जा रहा है। लेना है तो पैसे दो, नहीं तो लाइन खाली करो।

रेकमेंडेड खबरें