साइबर खतरों से बचने के दिए टिप्स

नवभारतटाइम्स.कॉम

नोएडा के एमिटी यूनिवर्सिटी में साइबर सुरक्षा और डिजिटल फोरेंसिक पर एक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने साइबर खतरों से बचने के उपाय बताए। नेपाल पुलिस के डीआईजी मुकेश तिवारी ने मोबाइल फोरेंसिक और कूटलेखन की चुनौतियों पर प्रकाश डाला। डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा, कानून और फोरेंसिक के समन्वय को अनिवार्य बताया गया।

cyber security seminar experts at amity university share effective ways to avoid threats

n NBT न्यूज, नोएडा : सेक्टर-125 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में साइबर सुरक्षा और डिजिटल फोरेंसिक पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ। शुभारंभ मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. विमला वाई और एमिटी की कुलपति डॉ. बलविंदर शुक्ला ने किया। नेपाल पुलिस के डीआईजी मुकेश तिवारी ने मोबाइल फोरेंसिक और कूटलेखन (इन्क्रिप्शन) की चुनौतियों पर व्याख्यान दिया। विशेषज्ञों ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा, कानून और फोरेंसिक का समन्वय अनिवार्य है। कार्यक्रम में 150 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और तकनीकी सत्रों में डिजिटल जांच के उभरते रुझानों व साइबर खतरों पर मंथन किया।

रेकमेंडेड खबरें