Shanker.Singh
@timesofindia.com
n नई दिल्ली: पाक आईएसआई हैंडलर्स के जरिए भारत में विदेशी हथियार सप्लाई कर रहे शाहबाज अंसारी सिंडिकेट का मेंबर बताए जा रहे ‘सट्टा ऑपरेटर’ निशांत अरोड़ा उर्फ नोनी को गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू ने एक्सटॉर्शन कॉल की थी। सूत्रों का दावा है कि ब्रिटेन से गैंग को ऑपरेट कर रहे नंदू ने दो करोड़ रुपये की डिमांड की थी। रकम नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। नोनी ने पुलिस कंप्लेंट नहीं की थी, क्योंकि वह खुद अपने करीबी गैंगस्टरों के जरिए इसे सुलझाने में लगा था।
सूत्रों के मुताबिक, मार्च के पहले हफ्ते में गैंगस्टर नंदू ने नोनी को कॉल कर दो करोड़ रुपये की डिमांड की थी। दरअसल, नोनी ने आउटर, वेस्ट और द्वारका के कुछ सट्टा ऑपेरटरों को ‘ऑनलाइन’ काम करने के लिए यमुनापार बुलाया था। इनका काम जम चुका था, लेकिन लोकल पुलिस को भनक लगी तो सभी को वहां से भागना पड़ा। आशंका है कि इनमें से ही किसी ने नोनी के धंधे की खबर नंदू तक पहुंचाई होगी और उन्होंने ही फोन नंबर भी शेयर किया होगा, जिस पर नंदू ने मार्च के पहले हफ्ते में कॉल कर धमकी दी। सूत्रों का दावा है कि यमुनापार के किसी बुकी को पहली बार नंदू ने कॉल की है। यमुनापार में इस दबदबे की जंग में नंदू की एंट्री का खुलासा पहली बार हुआ है।

