निर्यात 8% तक घटने का अनुमान : FIEO

नवभारत टाइम्स

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के कारण भारत के निर्यात पर असर पड़ने वाला है। मार्च महीने में गुड्स एक्सपोर्ट में 7 से 8 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान है। इससे ढुलाई लागत और बीमा प्रीमियम बढ़ गया है। पूरे वित्त वर्ष 2026 में गुड्स एक्सपोर्ट पिछले साल से 2 से 3 प्रतिशत कम रह सकता है।

iran america war heavily impacts indias exports 8 decline estimated

NBT रिपोर्ट, लुधियाना : निर्यातकों के संगठन FIEO ने कहा कि ईरान और अमेरिका की लड़ाई के चलते मार्च में भारत से गुड्स एक्सपोर्ट को सालभर पहले के मुकाबले 7-8% चपत लगने का अनुमान है। FIEO के प्रेसिडेंट एस सी रल्हन ने NBT से कहा, 'युद्ध के चलते फ्यूल की उपलब्धता पर असर पड़ा। साथ ही, उस इलाके से शिपिंग बंद हो गई। ढुलाई लागत और बीमा प्रीमियम बढ़ गया। गुड्स एक्सपोर्ट 7-8% कम रहने का अनुमान है। ओवरऑल टैरिफ सहित तमाम दिक्कतों के चलते पूरे वित्त वर्ष 2026 में गुड्स एक्सपोर्ट पिछले साल से 2-3% कम रह सकता है। लेकिन सर्विसेज को मिलाकर टोटल एक्सपोर्ट 5-6% ज्यादा रहेगा।'

रेकमेंडेड खबरें