n NBT रिपोर्ट, ग्रेनो
लखनऊ में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने मुलाकात कर कासना के प्राचीन सती मंदिर और दनकौर के खेड़ा दैवत मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग उठाई। मंत्री ने दोनों मंदिरों के सौंदर्याकरण और कायाकल्प के लिए धनराशि जारी करने पर सैद्धांतिक सहमति दे दी है।
गौरतलब है कि 12 मार्च को इसकी सार्वजनिक घोषणा की गई थी। विधायक ने कहा कि ये मंदिर जनमानस की आस्था के प्रमुख केंद्र हैं। पर्यटन मंत्री ने दोहराया कि सरकार ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों के पुनरुद्धार के लिए संकल्पबद्ध है।

