दिव्यांग खिलाड़ी भी लगा सकेंगे सटीक निशाना, बनेगी शूटिंग रेंज

नवभारतटाइम्स.कॉम

ग्रेटर नोएडा के मलक्पुर स्टेडियम में जल्द ही दिव्यांग खिलाड़ी भी निशानेबाजी का प्रशिक्षण ले सकेंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर इनडोर हॉल में आधुनिक शूटिंग रेंज बनाई जाएगी। यह रेंज दिव्यांग खिलाड़ियों की सुलभता को ध्यान में रखकर रैंप के साथ तैयार होगी। यहां दस मीटर एयर पिस्टल और एयर राइफल का प्रशिक्षण मिलेगा।

modern shooting range to be built in greater noida for divyangs now they can take accurate shooting training

n NBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा

मलकपुर स्टेडियम में जल्द ही सामान्य खिलाड़ियों के साथ-साथ दिव्यांग खिलाड़ी भी निशानेबाजी का प्रशिक्षण ले सकेंगे। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने खेल विभाग को स्टेडियम के इनडोर हॉल में आधुनिक शूटिंग रेंज तैयार करने के निर्देश दिए हैं। जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति के सहयोग से बनने वाली इस रेंज का डीपीआर (DPR) तैयार किया जा रहा है।

प्रभारी जिला खेल अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि दिव्यांग खिलाड़ियों की सुलभता को ध्यान में रखते हुए रेंज को फर्स्ट फ्लोर के बजाय रैंप वाले इनडोर हॉल में बनाया जाएगा।

यहां दस मीटर की एयर पिस्टल और एयर राइफल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वर्तमान में स्टेडियम में कबड्डी, बास्केटबॉल और जूडो जैसे खेलों की ट्रेनिंग दी जा रही है, लेकिन सरकारी स्तर पर शूटिंग की कोई व्यवस्था नहीं थी। इस पहल से स्थानीय खिलाड़ियों को निजी अकादमियों के मुकाबले बेहद कम फीस में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिल सकेंगी।

रेकमेंडेड खबरें