200 एकड़ में एंटरटेनमेंट सिटी, 10 करोड़ से बनाएंगे नेचर पार्क

नवभारतटाइम्स.कॉम

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फरीदाबाद को प्रदेश का बड़ा एंटरटेनमेंट हब बनाने की घोषणा की है। सेक्टर-66 के पास 200 एकड़ जमीन पर एक भव्य एंटरटेनमेंट सिटी विकसित की जाएगी। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के सिनेमा हॉल, होटल, वॉटर पार्क और एम्यूजमेंट पार्क जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। फरीदाबाद के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।

faridabad to become entertainment hub entertainment city to be built on 200 acres nature park with 10 crore

n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद

फरीदाबाद की तस्वीर और तकदीर बदलने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शहर के लिए बड़ी घोषणाएं कीं। सेक्टर-12 स्थित हुडा ग्राउंड में आयोजित 'विकसित फरीदाबाद धन्यवाद रैली' को संबोधित करते हुए सीएम ने घोषणा की कि फरीदाबाद को प्रदेश का बड़ा एंटरटेनमेंट हब बनाया जाएगा। इसके लिए आईएमटी सेक्टर-66 के पास स्थित 200 एकड़ जमीन पर एक भव्य 'एंटरटेनमेंट सिटी' विकसित की जाएगी। इस दौरान सिंह सैनी ने कहा कि पिछले साढ़े 11 वर्षों में फरीदाबाद में इन्फ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, उद्योग, स्मार्ट सिटी, मेट्रो विस्तार और डिजिटल सुविधाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। मुख्यमंत्री ने शहर के समग्र विकास को नई गति देते हुए 120 करोड़ 76 लाख रुपये की लागत से चार महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया।

एक ही छत के नीचे मिलेंगी एंटरटेनमेंट की सुविधाएं : रैली की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने मुख्यमंत्री के सामने कई मांगें रखीं। जिस पर मोहर लगाते हुए सीएम ने उनकी धोषणा भी की। सीएम ने कहा कि फरीदाबाद को एंटरटेनमेंट हब के रूप में विकसित किया जाएगा। एचएसआईआईडीसी (HSIIDC) इस परियोजना को विकसित करेगा। सेक्टर-66 को वाणिज्यिक हब के रूप में तब्दील किया जाएगा, जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के सिनेमा हॉल, लग्जरी होटल, वॉटर पार्क, एम्यूजमेंट पार्क, स्पोर्टस एक्टिविटी, मल्टीप्लेक्स और मनोरंजन की तमाम आधुनिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी।

रेकमेंडेड खबरें