'मेरे पापा से गलती हो गई, माफ कर दीजिए'

नवभारतटाइम्स.कॉम

रहीमाबाद में शिक्षण संस्थान के प्रिंसिपल अनिल कुमार सिंह को गोली मारने के मामले में नया मोड़ आया है। आरोपित विजय पाल के बेटे प्रांजुल ने अनिल सिंह के भतीजे लकी को वॉट्सऐप कॉल कर पिता की ओर से माफी मांगी। उसने कहा कि उसके पिता से गलती हुई है और उन्हें अपनी गलती का एहसास है।

my father made a mistake please forgive him son of principals shooter seeks forgiveness

nNBT न्यूज, मलिहाबाद : रहीमाबाद थाना क्षेत्र में प्रभावती पीवी शिक्षण संस्थान के प्रिंसिपल अनिल कुमार सिंह को गोली मारने के मामले में नया मोड़ सामने आया है।

आरोपित विजय पाल के बेटे प्रांजुल ने अनिल सिंह के भतीजे लकी को वॉट्सऐप कॉल कर पिता के लिए माफी मांगी। उसने कहा कि “मेरे पापा से गलती हो गई, उन्हें माफ कर दीजिए, उन्हें अपनी गलती का एहसास है।” शुक्रवार रात करीब 11 बजे आई इस कॉल की जानकारी लकी ने परिवार और पुलिस को दी। पुलिस नंबर के आधार पर आरोपित की तलाश में जुट गई है। इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुनायक ने बताया कि पांच टीमें दबिश दे रही हैं। आरोपित घटना के बाद पत्नी व बेटे के साथ फरार हो गया था।

रेकमेंडेड खबरें