nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : पारा पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार को अंतरराज्यीय स्तर पर प्रतिबंधित ब्रैंड की डुप्लीकेट सिगरेट की तस्करी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से दस लाख रुपये की प्रतिबंधित ब्रैंड की 3940 डिब्बी सिगरेट और एक कार कार बरामद हुई है।
एडीसीपी क्राइम किरन यादव ने बताया कि कुछ लोग प्रतिबंधित ब्रैंड की सिगरेट की तस्करी के लिए लखनऊ आ रहे हैं। आगरा एक्सप्रेस-वे के जीरो पॉइंट के पास से पुलिस ने मध्य प्रदेश के मुरैना निवासी शादाब अली और शोएब अली को गिरफ्तार किया गया। आरोपितों के पास से करीब दस लाख रुपये की प्रतिबंधित ब्रैंड की 3940 डिब्बी सिगरेट बरामद हुई है। दोनों आरोपित लंबे समय से अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य के रूप में सक्रिय थे। आरोपितों ने कबूला किया वह दिल्ली के सदर बाजार सहित अन्य स्थानों से नकली सिगरेट लाकर उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में सप्लाई करते थे।

