नाबालिगों पर बच्ची से रेप का आरोप

नवभारत टाइम्स

बदायूं के दातागंज में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दस और ग्यारह साल के दो बालकों पर सात साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगा है। बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

badaun two boys aged 10 and 11 accused of raping a 7 year old girl police arrested

NBT रिपोर्ट, मेरठ: बदायूं जिले के दातागंज थाना क्षेत्र में 10 और 11 साल के दो बालकों पर सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगा है। बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों बाल आरोपियों को पकड़ लिया है। पीड़ित बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराया गया है। पुलिस ने दोनों लड़कों से पूछताछ की है। पीड़ित बच्ची के पिता ने शिकायत में आरोप लगाया कि बदायूं के दातागंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दोनों लड़के मासूम बच्ची को खेत पर ले गए और रेप किया। घटना की सूचना पर सीओ दातागंज केके तिवारी ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है।