Holika Dahan On March 2 Holi To Be Played On March 4 Due To Lunar Eclipse
होलिका दहन 2 मार्च को, रंग 4 को खेला जाएगा
नवभारत टाइम्स•
इस वर्ष होली का पर्व चंद्रग्रहण के कारण विशेष रहेगा। होलिका दहन 2 मार्च को होगा। भद्रा के कारण इसमें थोड़ी देरी होगी। रंगों का त्योहार होली 4 मार्च को मनाया जाएगा। यह संयोग 19 साल बाद बन रहा है। चंद्रग्रहण का सूतक 3 मार्च को शाम तक रहेगा।
वाराणसी: इस साल होली का त्योहार चंद्रग्रहण के कारण थोड़ा आगे खिसक गया है। होलिका दहन 2 मार्च को होगा और रंगों का त्योहार 4 मार्च को मनाया जाएगा। ऐसा 19 साल बाद हो रहा है कि होली से पहले चंद्रग्रहण लग रहा है।
प्रख्यात ज्योतिषविद् और काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष प्रो. नागेंद्र पांडेय ने बताया कि चंद्रग्रहण 3 मार्च को शाम तक रहेगा। लेकिन इसका सूतक नौ घंटे पहले ही लग जाएगा। इस वजह से होलिका दहन 2 मार्च को होगा। वहीं, रंगों वाली होली 4 मार्च को खेली जाएगी।इस साल फाल्गुन शुक्ल पक्ष चतुर्दशी पर 2 मार्च को भद्रा का साया भी होलिका दहन में देरी कराएगा। भद्रा समाप्त होने के बाद ही रात 12 बजकर 50 मिनट के बाद होलिका दहन किया जा सकेगा।