इंदिरापुरम के कराटे खिलाड़ियों ने चैंपियनशिप में जीते 20 गोल्ड मेडल

Contributed byila|नवभारत टाइम्स

इंदिरापुरम कराटे स्कूल के खिलाड़ियों ने UKFI ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने कुल 20 स्वर्ण पदक जीते और बेस्ट टीम अवॉर्ड अपने नाम किया। कई खिलाड़ियों ने डबल गोल्ड मेडल जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। इस जीत से स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई।

indirapuram karate schools splendor won 20 gold medals in ukfi championship title of best team
मोहन नगर: नैशनल स्कूल में आयोजित UKFI ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में इंदिरापुरम कराटे स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेस्ट टीम अवॉर्ड अपने नाम किया है। इस प्रतियोगिता में टीम ने सबसे ज़्यादा मेडल जीतकर पहला स्थान हासिल किया है। टीम ने कुल 20 स्वर्ण पदक जीते हैं।

स्कूल के अध्यक्ष और मुख्य कोच, पुष्पेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि इस प्रतियोगिता में ईवा गुप्ता, कर्ण सिंह रावत, तुषार यादव, रुद्र प्रताप कुश, काश्वी शर्मा और अग्रिम अरोड़ा ने दो-दो स्वर्ण पदक जीतकर सबको चौंका दिया। अक्षिता वर्मा ने भी स्वर्ण पदक जीता है।
इसके अलावा, वैष्णवी यादव, ख्याति गुप्ता, अर्शी, वैभवी पंत, अधिराज सिंह और आकाश वर्मा ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया है। चेतन भाटिया ने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता है।

वंश भंडारी, सात्विक रावत और आयुष शर्मा ने दो-दो रजत पदक जीते हैं। वहीं, आद्विक सिंह पाल, रियांश चौबे और सम्या पाल ने एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस तरह इंदिरापुरम कराटे स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम किया है।