नोएडा एयरपोर्ट को 4 स्पेशल लाइनों से मिलेगी बिजली

नवभारत टाइम्स

नोएडा एयरपोर्ट को बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए चार विशेष लाइनें तैयार की जा रही हैं। इनमें से दो लाइनें चालू हो चुकी हैं और एयरपोर्ट को बिजली दे रही हैं। दो अन्य लाइनें बैकअप के तौर पर बनाई जा रही हैं।

noida airport to get uninterrupted power from 4 special lines 2 lines operational
ग्रेटर नोएडा: नोएडा एयरपोर्ट को निर्बाध बिजली सप्लाई देने के लिए चार पावर लाइनें तैयार की जा रही हैं। इनमें से दो लाइनें चालू हो चुकी हैं और एयरपोर्ट को बिजली दे रही हैं। बाकी दो लाइनें बैकअप के तौर पर बनाई जा रही हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में बिजली की सप्लाई बनी रहे। ये सभी लाइनें डबल सर्किट वाली हैं, जिससे बिजली की आपूर्ति और भी सुरक्षित हो जाती है। फिलहाल एयरपोर्ट को करीब 27 एमबी बिजली मिल रही है।

एयरपोर्ट को बिजली देने के लिए सेक्टर-18 और सेक्टर-32 के बिजलीघरों से दो डबल सर्किट लाइनें जोड़ी गई हैं। इन लाइनों में एक लाइन से बिजली की सप्लाई दी जा रही है, जबकि दूसरी लाइन बैकअप के लिए तैयार है। नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) भविष्य में किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए दो और लाइनें बनवा रहा है। इस तरह एयरपोर्ट के लिए एक मजबूत बिजली सप्लाई नेटवर्क तैयार किया जा रहा है।
यमुना अथॉरिटी ने अपने इलाके में बिजली सप्लाई के लिए करीब एक हजार एमबी बिजली का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर लिया है। इसके तहत सेक्टर-18, 24 और 32 में 220 केवी के तीन सब-स्टेशन चालू हो चुके हैं, जिनसे बिजली दी जा रही है। अभी सेक्टर-10 और सेक्टर-28 में 220 केवी के सब-स्टेशन बनाने का काम चल रहा है। इसके अलावा, यमुना अथॉरिटी सेक्टर-28 में 400 केवी का एक बड़ा सब-स्टेशन भी बनवा रही है। इस पूरे इलाके के लिए जहांगीरपुर में 765 केवी का एक पावर प्लांट भी बनाया गया है, जो बिजली की भारी मांग को पूरा करेगा। यह सब मिलकर नोएडा एयरपोर्ट और आसपास के इलाकों को बिजली की किल्लत से बचाएगा।

रेकमेंडेड खबरें