फिरोजाबाद: बिहार जा रहा अवैध शराब से लदा ट्रक बरामद

नवभारत टाइम्स

फिरोजाबाद में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना रसूलपुर पुलिस ने अवैध शराब से भरे एक ट्रक को पकड़ा है। इस ट्रक में हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की 200 पेटी मिली हैं। पुलिस ने मौके से एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। यह खेप खरखौदा हरियाणा से बिहार भेजी जा रही थी।

firozabad truck loaded with illegal liquor going to bihar seized one smuggler arrested
फिरोजाबाद: थाना रसूलपुर पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब से भरा एक ट्रक जब्त किया है। इस ट्रक में अंग्रेजी शराब की 200 पेटी लदी हुई थीं। पुलिस ने इस मामले में एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि थाना रसूलपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शराब से भरा एक ट्रक जिले से गुजर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को रोका और उसकी तलाशी ली। बंद बॉडी वाले इस ट्रक के अंदर से अंग्रेजी शराब की 200 पेटी बरामद हुईं।
पुलिस ने ट्रक के साथ ही शराब तस्कर नरेश, जो राजस्थान के बाड़मेर का रहने वाला है, उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर नरेश ने बताया कि यह शराब खरखौदा, हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है ताकि शराब तस्करी के इस रैकेट का पूरा खुलासा हो सके।