रामपुर: बोर्ड परीक्षा देने जा रहे 3 छात्रों की हादसे में मौत

नवभारत टाइम्स

रामपुर जिले में बोर्ड परीक्षा देने जा रहे तीन छात्रों की सड़क हादसे में दुखद मौत हो गई। यह हादसा टांडा क्षेत्र में हुआ जब उनकी बाइक एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह घटना सोमवार सुबह साढ़े 7 बजे हुई।

rampur 3 students going to board exams die in road accident one injured

NBT रिपोर्ट, मेरठ: रामपुर जिले में सोमवार की सुबह बोर्ड परीक्षा देने जा रहे तीन छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि एक जख़्मी हो गया। चारों छात्र दो बाइक से परीक्षा सेंटर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा बाइक के ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से हुई। पुलिस ने घायल छात्रों को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों नें तीन को मृत घोषित कर दिया। रामपुर पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार सुबह साढ़े 7 बजे हुई। जिले के टांडा क्षेत्र में अंग्रेजी विषय की परीक्षा देने जा रहे तीन छात्रों की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा सरकथल के पास हुई।पुलिस ने बताया कि सभी रेनबो इंटर कॉलेज के छात्र थे। चारों छात्रों की पहचान विनीत पुत्र ज्ञान सिंह, विनय शर्मा पुत्र पुष्पेंद्र शर्मा, मनु चौहान पुत्र अमित चौहान और अरुण सैनी पुत्र भगवान दास के रूप में हुई है।

डॉक्टरों ने मनु चौहान, विनय शर्मा और अरुण सैनी को मृत घोषित कर दिया। विनीत को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।