विमिंस T20 वर्ल्डकप 12 जून से,इंग्लैंड में होंगे मैच

नवभारत टाइम्स

विमिंस टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 12 जून से इंग्लैंड में होने जा रहा है। आईसीसी ने शेड्यूल जारी कर दिया है। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। इस बार टूर्नामेंट में 12 टीमें भाग लेंगी। खिताबी जंग 5 जुलाई को लॉर्ड्स में होगी। यह एक रोमांचक टूर्नामेंट होने वाला है।

womens t20 world cup from june 12 in england indias first match against pakistan
दुबई: महिला टी20 विश्व कप का बिगुल 12 जून से इंग्लैंड में बजने वाला है। ICC ने मंगलवार को इस रोमांचक टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 14 जून को एजबेस्टन में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। इस बार कुल 12 टीमें खिताब के लिए जोर-आजमाइश करेंगी।

भारतीय टीम को ग्रुप-1 में रखा गया है। इस ग्रुप में छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स जैसी मजबूत टीमें शामिल हैं। वहीं, ग्रुप-2 में वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड और स्कॉटलैंड की टीमें होंगी। इस विश्व कप का खिताबी मुकाबला 5 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।