मेरठ: हत्या, अपहरण मामले का आरोपी भेजा गया जेल

नवभारत टाइम्स

मेरठ में मां की हत्या और युवती के अपहरण के मामले में आरोपी पारस सोम को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। रविवार को उसे स्पेशल सीजेएम के सामने पेश किया गया। आरोपी ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि युवती अपनी मर्जी से उसके साथ गई थी। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।

meerut accused of mothers murder and daughters kidnapping paras som sent to jail victims statement recorded
सरधना थाना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में मां की हत्या और युवती के अपहरण के मामले में आरोपी पारस सोम को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। युवती के बयान भी दर्ज किए गए हैं। आरोपी ने कोर्ट में खुद को बेकसूर बताते हुए कहा कि युवती अपनी मर्जी से उसके साथ गई थी और उनका रिश्ता सच्चा है।

रविवार को पुलिस ने आरोपी पारस सोम को स्पेशल सीजेएम दुर्गेश नंदिनी के सामने पेश किया। वहां पारस सोम ने अपना पक्ष रखते हुए कहा, "युवती अपनी मर्जी से मेरे साथ गई थी। हमारा रिश्ता सच्चा है। मैंने हत्या नहीं की है।" कोर्ट ने उसकी दलीलों को सुनने के बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।
वहीं, युवती को एसीजेएम 2 की कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में करीब एक घंटे तक युवती के बयान लिए गए। बयान दर्ज होने के बाद पुलिस युवती को अपने साथ ले गई। इस घटना ने कपसाड़ गांव में सनसनी फैला दी है।