पीटीआई, नई दिल्ली: पूंजी बाजार नियामक सेबी (Sebi) ने नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) को उसके बहुप्रतीक्षित IPO के साथ आगे बढ़ने के लिए NOC दे दिया है। एक्सचेंज के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि करीब 10 साल के लंबे इंतजार के बाद यह रास्ता साफ हुआ है। नियमों से जुड़ी चिंताओं और को-लोकेशन विवाद की वजह से इसमें काफी सालों से देरी हो रही थी। माना जा रहा है कि यह आईपीओ शेयर बाजार के सबसे बड़े आईपीओ में से एक होगा।


