NBT रिपोर्ट, मुंबई: शेयर बाजार में पिछले तीन दिनों से चली आ रही तेजी पर शुक्रवार को ब्रेक लग गया। बजट 2026-27 से पहले निवेशकों ने ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली की। इसकी वजह से मेटल, आईटी और कमोडिटी शेयरों में भारी बिकवाली देखी गई और सेंसेक्स - निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 296.59 अंक (0.36%) गिरकर 82,269.78 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी भी उतार-चढ़ाव के बीच 98.25 अंक (0.39%) फिसलकर 25,320.65 पर बंद हुआ। मेटल इंडेक्स में 5.12% की भारी गिरावट आई। प्राइवेट बैंक इंडेक्स भी गिरे।







