दो दुकानों पर कब्जा करने का आरोप, किराया मांगने पर पीटा

नवभारत टाइम्स

गाजियाबाद नगर कोतवाली क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला की दो दुकानों पर कब्जा कर लिया गया है। किराया मांगने पर आरोपी गाली-गलौज करते हैं और घर में घुसकर मारपीट करते हैं। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने सीपी से शिकायत कर चंद्रप्रकाश मदान और चिराग के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

ghaziabad two shops of elderly woman encroached by goons beaten up for asking rent
गाजियाबाद नगर कोतवाली क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला की दो दुकानों पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। किराया मांगने पर आरोपी महिला से न सिर्फ गाली-गलौज करते हैं, बल्कि घर में घुसकर मारपीट भी करते हैं। सीएम पोर्टल पर शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर महिला ने सीपी से गुहार लगाई है, जिसके बाद नगर कोतवाली में चंद्रप्रकाश मदान और चिराग के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

शिकायतकर्ता प्रेम मदान ने बताया कि डासना गेट भूषण मार्केट में उनकी कुल 10 दुकानें हैं। इनमें से दो दुकानें चंद्रप्रकाश और चिराग के पास हैं। आरोप है कि इन दोनों ने उनकी दुकानों पर जबरन कब्जा जमा लिया है। जब प्रेम मदान किराया मांगने जाती हैं, तो वे उन्हें गालियां देते हैं और धमकी भी देते हैं।
महिला ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की थी, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे परेशान होकर उन्होंने सीधे सीपी (कमिश्नर ऑफ पुलिस) से संपर्क किया। सीपी को शिकायत मिलने के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने चंद्रप्रकाश मदान और चिराग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।