शिक्षकों की पुरानी सेवा की पड़ताल करेगा LU

नवभारतटाइम्स.कॉम
lucknow university to investigate teachers past service crackdown on fraud
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ: लखनऊ विश्वविद्यालय में पिछले कुछ साल में नियुक्त हुए शिक्षकों ने अगर अपनी पिछले सर्विस रेकॉर्ड में कोई फर्जीवाड़ा किया है तो उनके लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है। विवि ने शिक्षकों के पास्ट सर्विस रेकॉर्ड की पड़ताल कराने का निर्णय लिया है। विवि में हुए कार्यपरिषद की बैठक में भी इसे मंजूरी दे दी गई है। इसके तहत किसी भी शिक्षक के पास्ट सर्विस रेकॉर्ड में अगर किसी तरह का सर्विस ब्रेक या दूसरी कोई कमी पाई गई तो रेकॉर्ड बदला जाएगा।

रजिस्ट्रार भावना मिश्रा ने बताया कि कार्यपरिषद के निर्णय के मुताबिक इस पर काम किया जा रहा है। दूसरे विवि से आए शिक्षकों के सर्विस रेकॉर्ड को देखा जा रहा है। लखनऊ विश्वविद्यालय में पूर्व वीसी आलोक राय के कार्यकाल में काफी शिक्षकों की भर्ती हुई थी। इसमें काफी संख्या ऐसे शिक्षकों की थी जो दूसरे संस्थानों से आए थे, ऐसे में उनके पास्ट सर्विस रेकॉर्ड को एलयू की सर्विस में जोड़ा गया था। लेकिन पिछले कुछ समय से कई शिकायतें मिलीं। कार्यपरिषद में ऐसे मामले रखे गए। ऐसे में बाकी मामले कार्यपरिषद में बार बार न आए इसके लिए एलयू की ओर से स्थाई समाधान निकालते हुए सभी के दस्तावेजों की पड़ताल करने का निर्णय लिया गया है।

रेकमेंडेड खबरें