Noida Fire Savings Of 50 Families Gutted Bikes And Gadgets Worth Lakhs Burned
जल गई कई वर्षों की जमा-पूंजी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, नोएडा : इस भीषण आग ने 50 परिवारों की वर्षों की जमा-पूंजी और मेहनत पर पानी फेर दिया। पार्किंग क्षेत्र से शुरू हुई आग में कई युवाओं की महंगी बाइक जल गईं। आग इतनी तेज थी कि बाइकों की तेल टंकियों में धमाके हुए, जिससे लपटें ऊपरी मंजिल के कमरों तक फैल गईं। हादसे के दौरान कमरों में रखे लैपटॉप, मोबाइल, कपड़े और जरूरी दस्तावेज जल गए। निजी कंपनियों में कार्यरत युवाओं को कंपनी के गैजेट्स और दस्तावेजों का नुकसान हुआ है। सुरक्षा कारणों से पुलिस ने पूरी इमारत को तुरंत खाली करा दिया, जिससे पीड़ितों के सामने सिर छिपाने का संकट खड़ा हो गया है। वर्तमान में ये परिवार दोस्तों और रिश्तेदारों के यहां शरण लेने को मजबूर हैं। कई लोग ड्यूटी से भागकर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनका सब कुछ स्वाहा हो चुका था।