ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साढ़े 16 लाख रुपये की ठगी

नवभारतटाइम्स.कॉम
rs 165 lakhs cheated in the name of online trading cyber cell registers case
n NBT रिपोर्ट, नोएडा

साइबर अपराधियों ने ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 16.49 लाख की ठगी कर ली। साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों के बैंक खातों और लेनदेन की जानकारी जुटा रही है।
सेक्टर-49 के बरौला स्थित राजपूत कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 23 नवंबर 2025 को उन्हें टेलीग्राम आईडी वीनी के माध्यम से से संपर्क किया गया। बातचीत के बाद पीड़ित को ओबरॉय रियलिटी के ग्रुप में जोड़ा गया। आरोपियों ने घर बैठे ऑनलाइन ट्रेडिंग कर अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया। शुरुआत में छोटे-छोटे निवेश पर लाभ दिखाकर उनका भरोसा जीता गया। इसके बाद अलग-अलग बैंक खातों में लगातार बड़ी रकम जमा करानी शुरू कर दी। पीड़ित ने 23 नवंबर से 3 दिसंबर 2025 के बीच कई किस्तों में 6,999 रुपये से लेकर एक-एक लाख रुपये तक की रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की। इस तरह 16 लाख 49 हजार 607 रुपये आरोपियों के बताए खातों में जमा करा दिए। जब पीड़ित ने अपनी रकम और मुनाफा वापस मांगना शुरू किया तो आरोपियों ने संपर्क बंद कर दिया। तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने 11 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस का कहना है कि संबंधित बैंक खातों, ट्रांजैक्शन और साइबर नेटवर्क की जांच की जा रही है। जिन खातों में रकम भेजी गई है, उन्हें फ्रीज कराने और पीड़ित की धनराशि वापस दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।

रेकमेंडेड खबरें