पंचशील ग्रीन-2 में सैर कर रहे शख्स को कुत्ते ने काटा

नवभारतटाइम्स.कॉम
stray dog menace in panchsheel green 2 man bitten by dog while walking in park safety of children and elderly at risk
n NBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पंचशील ग्रीन-2 सोसाइटी में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार सुबह पार्क में टहल रहे एक निवासी पर कुत्ते ने उसे काट लिया। आरोप है कि पार्क, पार्किंग और कॉमन एरिया में कुत्तों के झुंड के कारण बच्चों और बुजुर्गों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के बावजूद स्थानीय स्तर पर समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। सोसाइटी में कुछ लोग पार्किंग एरिया में कुत्तों को खाना खिलाते हैं, जिससे वे वहां आक्रामक हो जाते हैं और गुजरने वाले वाहनों व लोगों के पीछे दौड़ते हैं। समस्या केवल आवारा कुत्तों तक सीमित नहीं है, कई पालतू कुत्ता मालिक भी नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल विडियो में निवासी जर्मन शेफर्ड को बिना बेल्ट के टहला रहा है, जिससे दूसरों की सुरक्षा खतरे में है।

रेकमेंडेड खबरें