Sonam Wangchuks Hunger Strike Serious Questions On Education System Demand For Impartial Investigation Into Neet Irregularities
शिक्षा व्यवस्था पर सवाल
नवभारतटाइम्स.कॉम•
सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल ने शिक्षा व्यवस्था से जुड़े गंभीर सवालों को फिर सामने ला दिया है। वांगचुक NEET में कथित गड़बड़ियों, पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तथा प्रभावित छात्रों और आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को न्याय दिलाने की मांग करते आ रहे हैं। देश के छात्रों के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे पर सरकार की जवाबदेही तय होना आवश्यक है। यह आंदोलन किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं है।