फरेंसिक लैब में 208 पदों पर होगी भर्ती, आवेदन 27 से
फरेंसिक लैब में 208 पदों पर होगी भर्ती, आवेदन 27 से
नवभारत टाइम्स•
None
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UPSSSC ) ने कार्यालय विधि विज्ञान प्रयोगशाला, लखनऊ में वैज्ञानिक सहायक और लैब असिस्टेंट के कुल 208 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 जुलाई से शुरू होगी और 17 अगस्त तक आवेदन किए जा सकेंगे। शुल्क समायोजन और आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि 24 अगस्त निर्धारित की गई है।
आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का PET 2025 में शामिल होना और वैध स्कोर होना अनिवार्य है। आयोग PET 2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों की शॉर्ट लिस्टिंग करेगा। भर्ती में वैज्ञानिक सहायक के 147 और लैब असिस्टेंट के 61 पद शामिल हैं। चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे, अवधि दो घंटे होगी। गलत उत्तर पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग लागू रहेगी।