वित्त विभाग में 118 का प्रमोशन, बने सहायक लेखा अधिकारी

Contributed byAnand.Tripathi|नवभारतटाइम्स.कॉम
118 accountants and auditors promoted to assistant accounts officer in finance department
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : प्रदेश के 101 लेखाकारों और 17 ज्येष्ठ लेखा परीक्षकों को सहायक लेखा अधिकारी के पद पर प्रमोट कर दिया गया है। शुक्रवार को आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय के निदेशक अशोक कुमार वाजपेयी ने प्रमोशन के आदेश जारी कर दिए।

उत्तर प्रदेश लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा परिसंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार बच्चा व प्रदेश महामंत्री शरद चंद शुक्ला ने 118 कार्मिकों की पदोन्नति सहायक लेखा अधिकारी के पद पर किए जाने पर वित्त मंत्री उत्तर प्रदेश, अपर मुख्य सचिव वित्त एवं निदेशक आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा उत्तर प्रदेश का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। साथ ही सभी 118 सहायक अधिकारियों को बधाई दी है।

रेकमेंडेड खबरें