'कांग्रेस राज में कई पेपर लीक'

Contributed bySurender.Singh|नवभारतटाइम्स.कॉम
cm sainis retort to congress on paper leak many paper leaks also happened during congress rule
n NBT रिपोर्ट, सेक्टर-40

जंतर मंतर पर हो रहे प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस को राजनीति नहीं करनी चाहिए। मामले में विपक्ष को भी चर्चा में सहयोग करना चाहिए। यह स्टूडेंट्स के भविष्य को लेकर है। यह बात मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कही। गुड़गांव पहुंचे सीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा युवाओं को बरगलाने काम किया है। शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री शहर के बीजेपी कार्यालय गुरुकमल के पार्टी पदाधिकारियों की मीटिंग के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। एक सवाल में जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में भी कई बार पेपर लीक हुए हैं, लेकिन कांग्रेस इसे राेकने में नाकाम रही। उन्होंने जानकारी दी कि संत रविदास की 650वीं जयंती प्रदेश स्तर पर मनाई जाएगी।
प्रदेशभर में मनाएंगे संत रविदास जयंती

सीएम ने बताया कि संत रविदास की जयंती पर उनके जन्मस्थान वाराणसी से पवित्र मिट्टी लगाई जाएगी। 29 जुलाई से 20 फरवरी तक कार्यक्रम होंगे। बीजेपी के एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि रविदास जयंती के लिए 11 सदस्यीय कमिटी गठित की गई है। कुरुक्षेत्र में 124 करोड़ की लागत से गुरु रविदास धाम बनाया जा रहा है। इससे पूर्व बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ़ अर्चना गुप्ता ने कहा कि संत शिरोमणी गुरु रविदास के संदेश आज भी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

‘नीट एग्जाम के दौरान स्टूडेंट्स को दी हैं सुविधाएं’

उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले में आरोपियों को कड़ी सजा मिलेगी। हरियाणा में यह मामला विधानसभा में भी उठाया गया है। नीट के एग्जाम के दौरान स्टूडेंट को पीक एंड ड्रॉप की सुविधा दी गई है। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, मंत्री कृष्ण बेदी, मंत्री कृष्ण लाल पंवार, जम्मू कश्मीर से विधायक देवेंद्र पनिहार, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा और प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया आदि मौजूद रहे।

रेकमेंडेड खबरें