Financing Company Employee Beaten For Loan Rejection 4 Accused Arrested
लोन रिजेक्ट करने पर कर्मचारी से की मारपीट, 4 अरेस्ट
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव : लोन की फाइल रिजेक्ट होने पर कंपनी कर्मचारी से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामला आया है। पुलिस टीम ने चार आरोपियों को अरेस्ट करने का दावा किया है। पुलिस ने बताया कि 10 जुलाई को फाइनेंस कंपनी कर्मचारी ने शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि कंपनी के पूर्व कर्मचारी रोहित मिश्रा ने आशीष नाम के शख्स की होम लोन फाइल दी थी। 9 जुलाई को रोहित और आशीष ने बातचीत करने के बहाने बुलाया।
वहां आरोपियों ने लोन फाइल रिजेक्ट होने की बात पर गाली-गलौज की। आरोप है रोहित ने पीड़ित के सिर पर बीयर की बोतल से वार कर दिया। अन्य ने भी बुरी तरह मारपीट की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को अरेस्ट किया। पहचान कंपनी के पूर्व कर्मचारी रोहित मिश्रा निवासी बलिया, आशीष निवासी लक्ष्मण विहार फेज-2, चरण सिंह निवासी सूरत नगर फेज-1 और धर्मेंद्र सिंह निवासी धौलपुर के तौर पर हुई। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बताया कि कर्मचारी उनकी लोन फाइलों को प्रोसेस के लिए नहीं भेजता था और रोहित की कंपनी में करीब 30 हजार रुपये सैलरी भी बकाया थी।