~80 लाख की अवैध नशीली दवाएं बरामद, दो गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम
greater noida rs 80 lakhs worth of narcotics seized two arrested
nNBT न्यूज,ग्रेटर नोएडा

दिल्ली एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और जिला औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने सेक्टर-123 स्थित आंबेडकर सिटी में बने एक अवैध गोदाम पर छापेमारी कर नशीली दवाओं का बड़ा जखीरा बरामद किया है। 23 और 24 जुलाई की रात चलाए गए इस दो दिवसीय अभियान में टीम ने करीब 80 लाख रुपये मूल्य की ' ट्रामाडोल ' और ' अल्प्राजोलम ' युक्त सील पैक दवाएं जब्त की हैं। मौके से दो आरोपियों मुख्य सरगना शिव नारायण झा और उसके साथी अमन शर्मा को गिरफ्तार किया गया है।

रेकमेंडेड खबरें