Iit Kanpur bhu To Support Upeda In Defense Technology Defense Corridor To Get New Wings
डिफेंस टेक्नॉलजी में यूपीडा की मदद करेंगे IIT कानपुर-बीएचयू
Contributed by: Anand.Tripathi|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : राज्य में बन रहे डिफेंस कॉरिडोर में रक्षा क्षेत्र की कंपनियां सिर्फ मैन्युफैक्चरिंग यूनिट ही नहीं लगाएंगी, बल्कि रक्षा क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाली टेक्नॉलजी को भी बढ़ावा देगी। इसके लिए यूपीडा आईआईटी जैसे संस्थानों के साथ सहयोग बढ़ाएगा। डिफेंस टेक्नॉलजी में नए इनोवेशन और रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए यूपीडा ने आईआईटी कानपुर और आईआईटी बीएचयू के साथ मिलकर काम करेगा। इसके लिए सेंटर ऑफ एक्सिलेंस की स्थापना की गई है।
डिफेंस कॉरिडोर में रक्षा क्षेत्र की कंपनियों को बढ़ावा देने और नई टेक्नॉलजी पर काम करने के लिए राज्य सरकार ने आईआईटी कानपुर के साथ मिलकर सेंटर ऑफ एक्सिलेंस विकसित किया गया है। इस सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में ड्रोन, ऑटोनॉमस सिस्टम्स और क्लाउड सीडिंग जैसी उभरती टेक्नॉलजी पर काम करेगा। वहीं, आईआईटी बीएचयू का सेंटर ऑफ एक्सिलेंस स्मार्ट मैटेरियल्स, सेंसर मैटेरियल्स, प्रिसीजन इंजिनियरिंग, कम्पोजिट्स और डिफेंस आर्किटेक्चर जैसे क्षेत्रों में अडवांस टेक्नॉलजी पर काम करेगा। इसके अलावा आईआईटी कानपुर रिसर्च ऐंड टेक्नॉलजी पार्क यूपीडा के साथ मिलकर कम्यूनिकेशन प्रणालियों, स्पेस टेक्नॉलजी के क्षेत्र में इनोवेशन और टेक्नॉलजी को बढ़ावा देने पर काम करेगा।