‘करदाताओं को सरल, पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध करवाने पर जोर’

नवभारतटाइम्स.कॉम
income tax departments goal simple transparent and tech driven services for taxpayers
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : 167वें आयकर दिवस के अवसर पर आयकर विभाग , लखनऊ ने गुरुवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त अपर्णा एम अग्रवाल ने कहा कि आयकर विभाग का उद्देश्य सिर्फ राजस्व संग्रह करना ही नहीं, बल्कि करदाताओं को सरल, पारदर्शी व तकनीक-संचालित सेवाएं उपलब्ध करवाना है। विभाग लगातार ऐसी व्यवस्थाएं विकसित कर रहा है, जिनसे कर अनुपालन अधिक सहज और सुविधाजनक बन सके। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही कर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतियोगिताओं, संगोष्ठियों और जन-जागरूकता कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

रेकमेंडेड खबरें