निवेशकों के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया होगी आसान

नवभारतटाइम्स.कॉम
land allotment process for investors to become very easy in uttar pradesh
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : प्रदेश में निवेशकों के लिए भूमि आवंटन प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और त्वरित बनाई जाएगी। औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने इंडस्ट्री विभाग के अधिकारियों को दिए। शुक्रवार को औद्योगिक विकास विभाग की बैठक में मंत्री ने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) के लिए चिह्नित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर उतारने के निर्देश भी दिए।

बैठक में विनिर्माण, भूमि अधिग्रहण, निर्यात और निवेश सुविधा से जुड़े प्रमुख संकेतकों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में औद्योगिक विकास प्राधिकरणों ने 15,610 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया। इसमें से 2,671 एकड़ भूमि का आवंटन औद्योगिक उपयोग के लिए किया जा चुका है। वहीं, राज्य का कुल निर्यात ₹2.01 लाख करोड़ के स्तर पर पहुंच गया।
बैठक को संबोधित करते हुए अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार ने कहा कि निवेश परियोजनाओं की त्रैमासिक समीक्षा सुनिश्चित की जाए और समयबद्ध क्रियान्वयन और ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए उनकी तैयारी पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने ओटीडी सेल और इन्वेस्ट यूपी को ₹500 करोड़ से अधिक के बड़े निवेश प्रस्तावों को प्राथमिकता देने के साथ-साथ ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (जीसीसी) और वित्तीय सेवा क्षेत्र को भी सशक्त बनाने पर जोर दिया। इन्वेस्ट यूपी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आनंद ने राज्य में 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' को बढ़ावा देने के लिए किए गए हालिया सुधारों की जानकारी साझा की।

रेकमेंडेड खबरें