Nbt ने उठाया मुद्दा तो बनने लगी शंकर चौक Fob की कमियों की रिपोर्ट
NBT ने उठाया मुद्दा तो बनने लगी शंकर चौक FOB की कमियों की रिपोर्ट
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लघु सचिवालय
शंकर चौक पर बन रहे एफओबी के डिजाइन का मामला रोड सेफ्टी की मीटिंग में उठाया गया है। इस एफओबी के जिगजैग डिजाइन पर बनने से पहले ही सवाल उठने लगे हैं। इसे लेकर एनबीटी ने गुरुवार के अंक में रिपोर्ट प्रकाशित की थी। इसके बाद रोड सेफ्टी मीटिंग से पहले राहगीरी फाउंडेशन की टीम ने इस एफओबी की कमियां बताईं। मीटिंग में एडीसी ने कहा कि इस एफओबी को पूरा करें। इसके बाद जो कमियां आएंगी, उन्हें कंस्ट्रक्शन करने वाली एजेंसी से पूरा करवाया जाएगा।शंकर चौक पर पैदल यात्रियों के लिए यह एफओबी बन रहा है। इस ब्लैक स्पॉट पर सालभर में 15 से अधिक हादसों में पांच से अधिक मौत व दस से अधिक लोग घायल होते है। यहां डीएलएफ की ओर से सीएसआर के तहत यह एफओबी बनाया जा रहा है, लेकिन इसके फ्लाईओवर के नीचे कम स्पेस होने, स्लैब ऊंची होने और डिजाइन पर सवाल उठने लगे। डीसीपी ट्रैफिक प्रतीक गहलोत ने भी अधिकारियों और कंस्ट्रक्शन कंपनी को कहा है कि पैदल यात्रियों की सुविधा के अनुसार ही इसका काम पूरा किया जाए।
बता दें कि यहां सवाल इसलिए उठ रहा है, क्योंकि फिजिबिलिटी रिपोर्ट में तीन साल पहले अप्रूवल न मिलने के बाद आखिर इस एफओबी को बाद में बनाने की मंजूरी भी कैसे मिल गई।