Two Accused Arrested For Robbery In The Name Of Booking A Car 15 Kg Ganja And Car Recovered
गाड़ी बुक कराने के नाम पर लूट करने वाले दो आरोपी अरेस्ट
नवभारतटाइम्स.कॉम•
1.5 किलोग्राम गांजा, घटना में इस्तेमाल की गई कार और 2,500 रुपये बरामद
गिरोह में चार महिलाएं भी शामिल हैंNBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा
बीटा- 2 कोतवाली पुलिस ने जस्ट डॉयल गाड़ी और लड़की बुक कराकर ठगी और लूट करने गिरोह का खुलासा किया है। इस मामले में शुक्रवार पुलिस ने एक महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 1.5 किलोग्राम गांजा, घटना में इस्तेमाल की गई कार और 2,500 रुपये बरामद किए है। गिरोह में चार महिलाएं भी शामिल हैं।
बीटा 2 कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि यह गिरोह जस्ट डॉयल गाड़ी और लड़की बुक करता था और फिर पैसे लेने के एवज में मोबाइल छीन लिया करते थे। उससे पैसे ट्रांसफर कर लिया करते थे। अगर कोई लड़की बुक किया करता था तो यह गिरोह उसके पास जाते थे। साथ ही उसके एवज में पैसे लेने के बहाने उनका मोबाइल छीनकर पैसे ट्रांसफर कर लिया करते थे। उन्होंने बताया कि इस मामले में पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के अलवर निवासी रतन पुत्र अविनाश और दिल्ली की दिलशाद कॉलोनी निवासी बरखा पुत्री संतोष कुमार के रुप में की है। दोनों लिफ्ट और लड़की मुहैया कराने के नाम पर ठगी और लूट की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। ये दोनों राहगीरों व अन्य को कम किराए और अन्य लालच देकर अपनी कार में बैठा लिया करते थे। साथ ही मौके पाकर सवारियों से ठगी कर लिया करते थे। आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर परी चौक से एक व्यक्ति को टप्पल के लिए लिफ्ट दी। दरअसल, महिला को इसलिए साथ लेते थे कि आसानी से यात्री उसमें बैठ जाए। 20 हजार रुपये अकाउंट से जबरन ट्रांसफर करा लिए थे। इसके अलावा सेक्टर-113 क्षेत्र के सेक्टर-72 से सेक्टर-19 ले जाने के बहाने एक व्यक्ति से लगभग एक लाख 56 हजार रुपये लूट लिए थे। इस गिरोह से सात से आठ आरोपी शामिल है। जिनमें अभी छह फरार है। आरोपी इसी कार के जरिए दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में घूम-घूम कर गांजे की पुड़िया की बिक्री भी करते थे।