Woman Dies Due To Negligence In Bilaspur Hospital Family Appeals To Dm For Justice
अस्पताल की लापरवाही से महिला की मौत का आरोप
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, दनकौर : बिलासपुर कस्बे स्थित एक निजी अस्पताल में आठ दिन पहले डिलिवरी के बाद महिला की मौत के मामले में परिजनों ने अब शुक्रवार को डीएम से न्याय की गुहार लगाई है। परिवार का आरोप है कि अस्पताल और डॉक्टर की लापरवाही से महिला की जान गई। इनका कहना है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की है। ग्रेटर नोएडा में झट्टा गांव निवासी सोनू ने बताया कि उनकी बहन पूजा (28) को 16 जुलाई को डिलिवरी के लिए बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि डॉक्टरों ने लापरवाही से ऑपरेशन किया, जिससे ज्यादा खून बह गया। हालत बिगड़ने पर 17 जुलाई की रात पूजा की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद से वे लगातार आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दनकौर कोतवाली और पुलिस अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। कार्रवाई न होने से नाराज परिवार शुक्रवार को डीएम दफ्तर पहुंकर निष्पक्ष जांच व दोषी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।