n NBT न्यूज, बल्लभगढ़ : शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर 41 लाख 50 हजार रुपये की ठगी के मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने खाताधारक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, सेक्टर-49 निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसने एक टेलीग्राम चैनल जॉइन किया था, जहां शेयर बाजार में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने के संदेश दिए जाते थे। लालच में आकर पीड़ित ने निवेश करने का फैसला किया। आरोपियों ने उसे लिंक भेजकर खाता खुलवाया। इसके बाद पीड़ित ने 41 लाख 50 हजार 597 रुपये निवेश कर दिए। जब पीड़ित ने रकम निकालने की कोशिश की तो उससे पैसे मांगे गए। उसने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सेक्टर-2 निवासी दीपक, राव कॉलोनी निवासी आकाश रावत और सेक्टर-2 पलवल निवासी हर्ष को गिरफ्तार किया।

