एटीएम कार्ड बदल उड़ाए एक लाख रुपये

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद में एटीएम फ्रॉड का एक नया मामला सामने आया है। ठग ने मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदला और खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए। वहीं, बल्लभगढ़ में पुरानी कार बेचने के नाम पर 40 हजार रुपये की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

atm card swap fraud youth siphons off one lakh rupees in faridabad under the guise of help

n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद : एटीएम फ्रॉड के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ताजा मामला फरीदाबाद के सेक्टर-58 थाना क्षेत्र का है, जहां एक व्यक्ति को एटीएम से पैसे निकालने में मदद के बहाने ठग ने उसका कार्ड बदल लिया और खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। समयपुर निवासी बिरेंद्र कुमार ने बताया कि 5 जून की शाम करीब 7:45 बजे वह राजीव कॉलोनी स्थित एसबीआई एटीएम पर पैसे निकालने गए थे। वहां कुछ युवक मौजूद थे। पैसे निकालने में परेशानी होने पर उन्होंने युवक से मदद मांगी। आरोप है कि युवक ने एटीएम का पिन नंबर पूछ लिया। इसके बाद कार्ड बदलकर खाते से दो बार में एक लाख रुपये की निकासी कर ली।

पुरानी कार बेचने के नाम पर ठगे थे 40 हजार, तीन आरोपी गिरफ्तार : बल्लभगढ़ में पुरानी कार बेचने के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक कार डीलर से 40 हजार रुपये ठग लिए थे। पुलिस ने आरोपियों को दिल्ली के रोहिणी इलाके से पकड़ा है। आरोपियों की पहचान दिल्ली बरवाला निवासी राजेश, उत्तर-पश्चिम दिल्ली निवासी अनिकेत सागर और भीम नगर सोनीपत निवासी अमन राणा के रूप में हुई है।

रेकमेंडेड खबरें