2 कलस्टर में बांटा निगम एरिया, आठ जोन होंगे

Contributed bySurender.Singh|नवभारतटाइम्स.कॉम

नगर निगम ने प्रशासनिक कार्यों को बेहतर बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब निगम एरिया को दो प्रशासनिक क्लस्टरों में बांटा गया है, जिनमें चार-चार जोन होंगे। यह नई व्यवस्था 15 जून से लागू होगी। इससे जनशिकायतों का समाधान तेज होगा और अधिकारियों की जवाबदेही बढ़ेगी।

big step by municipal corporation nigam area divided into 2 clusters and 8 zones administrative work will speed up

n NBT रिपोर्ट, सेक्टर-34

शहर में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। निगम एरिया के नए प्रशासनिक ढांचे के तहत पुनर्गठन का निर्णय लिया गया है। निगम कमिश्नर प्रदीप दहिया की ओर से जारी आदेश के अनुसार नगर निगम एरिया को अब 2 प्रशासनिक क्लस्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक क्लस्टर में 4-4 जोन होंगे। इस तरह कुल 8 जोन होंगे, जबकि अब तक 4 जोन थे। यह नई व्यवस्था 15 जून से प्रभावी होगी।

नई व्यवस्था का उद्देश्य विभिन्न शाखाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, जनशिकायतों के समाधान की गति बढ़ाना, अधिकारियों की जवाबदेही बढ़ाना व नागरिक सेवा वितरण को अधिक प्रभावी बनाना है। नए ढांचे से फील्ड स्तर पर निगरानी मजबूत होगी और विकास व स्वच्छता कार्यों के पूरा होने में तेजी आएगी। नई व्यवस्था के तहत नगर निगम क्षेत्र को 2 प्रशासनिक क्लस्टरों और 8 जोन में विभाजित किया गया है। निगम का कहना है कि इसके माध्यम से प्रत्येक जोन में निगरानी को मजबूत करने के साथ संसाधनों के बेहतर उपयोग को सुनिश्चित किया जाएगा। नवगठित क्लस्टरों व जोनों के लिए प्रशासनिक नियंत्रण, पर्यवेक्षण, रिपोर्टिंग प्रणाली, अधिकारियों,कर्मचारियों की तैनाती आदि के आदेश जारी किए जाएंगे।

रेकमेंडेड खबरें