बल्लभगढ़ मेन बाजार में हटाया अतिक्रमण

नवभारतटाइम्स.कॉम

बल्लभगढ़ के मेन बाजार में नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। करीब तीन घंटे तक चली इस मुहिम में 20 से 25 दुकानों के सामने बने अवैध कब्जों को हटाया गया। पुलिस बल की मौजूदगी में तोड़फोड़ दस्ते ने कंक्रीट के रैंपों को ध्वस्त किया। इससे बाजार का रास्ता चौड़ा हुआ और ग्राहकों को सुविधा हुई।

encroachment removed from ballabgarh main bazaar illegal occupations in front of 20 25 shops cleared

तीन घंटे की कार्रवाई के दौरान निगम के दस्ते ने 20-25 दुकानों के सामने बने अवैध कब्जों को हटाया

कार्रवाई के दौरान मौके पर तैनात रहा पुलिस बल

NBT न्यूज, बल्लभगढ़ : नगर निगम फरीदाबाद की टीम ने शुक्रवार को बल्लभगढ़ के मेन बाजार में अतिक्रमण हटाने के लिए सख्त कार्रवाई की। करीब तीन घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने 20 से 25 दुकानों के सामने किए गए अवैध कब्जों को हटाया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा, जिससे किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

जानकारी के मुताबिक, आंबेडकर चौक स्थित हनुमान मंदिर से आगे बौहरा मिल के पास दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे कंक्रीट डालकर जगह को ऊंचा कर लिया था। इन अवैध रैंपों पर सामान बेचने के कारण बाजार का रास्ता बेहद संकरा हो गया था। हालत यह थी कि मुख्य रास्ता महज 5 फीट तक सिमट गया था, जिससे ग्राहकों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में दोनों ओर रेहड़ियां लगने से स्थिति और भी खराब हो जाती थी। कई दुकानदार इन रेहड़ियों से किराया वसूलते थे, जिसके चलते यहां दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती थी। लगातार मिल रहीं शिकायतों के बाद निगम ने यह कार्रवाई की। शुक्रवार को निगम की टीम अर्थमूवर मशीन के साथ मौके पर पहुंची और सीमेंट-कंक्रीट से बने रैंपों को तोड़कर मलबा हटाया। इस दौरान बल्लभगढ़ सिटी थाना पुलिस भी मौजूद रही। कार्रवाई के बाद बाजार में आए लोगों ने निगम के कदम का स्वागत किया। उनका कहना है कि इससे बाजार में आवाजाही आसान होगी और जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

रेकमेंडेड खबरें