LDA में फेस बायोमीट्रिक से लगेगी हाज़िरी

नवभारतटाइम्स.कॉम

एलडीए मुख्यालय में कर्मचारियों की लापरवाही के बाद कड़ा कदम उठाया गया है। अब 15 जून से पीएमसी सेल, ईवाई सेल और अन्य कर्मचारियों को फेस बायोमीट्रिक मशीन पर हाज़िरी दर्ज करानी होगी। जुलाई 2026 से वेतन भुगतान भी इसी बायोमीट्रिक उपस्थिति के आधार पर होगा। यह व्यवस्था कर्मचारियों की समयबद्धता सुनिश्चित करेगी।

lda to mark attendance with face biometric strict action on negligence

n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : एलडीए मुख्यालय के औचक निरीक्षण में कर्मचारियों की लापरवाही सामने आने के बाद कड़ा कदम उठाया गया है। 10 जून को हुए निरीक्षण के दौरान सुबह 10:15 बजे तक पीएमसी सेल और ईवाई सेल का कोई भी कर्मचारी अपने पटल पर मौजूद नहीं मिला था। इसके बाद अधिकारियों ने फेस बायोमीट्रिक उपस्थिति अनिवार्य करने का आदेश जारी कर दिया। आदेश के मुताबिक, 15 जून से पीएमसी सेल, ईवाई सेल, आउटसोर्सिंग अवर अभियंता, उद्यान निरीक्षक और आउटसोर्सिंग कंप्यूटर ऑपरेटरों को फेस बायोमीट्रिक मशीन पर उपस्थिति दर्ज करानी होगी। जुलाई 2026 से वेतन भुगतान फेस बायोमेट्रिक में दर्ज उपस्थिति के आधार पर ही होगा।

रेकमेंडेड खबरें