75 करोड़ रुपये से धूल मुक्त होंगी निगम एरिया की सड़कें

Contributed bySurender.Singh|नवभारतटाइम्स.कॉम

नगर निगम मानेसर अपने क्षेत्र को धूल से मुक्त करने के लिए तेजी से काम कर रहा है। करीब 75 करोड़ रुपये की लागत से 36 सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के नियमों का पालन किया जा रहा है। दोनों डिवीजनों की एक-एक सड़क बनकर तैयार हो चुकी है।

75 करोड़ रुपये से धूल मुक्त होंगी निगम एरिया की सड़कें

n NBT रिपोर्ट, मानेसर: नगर निगम मानेसर क्षेत्र को धूल-मुक्त बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। निगम क्षेत्र की 36 सड़कों को करीब 75 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के नियमानुसार इन सड़कों का कंप्लीट राइट ऑफ वे (ROW) पूरा किया जाएगा। दोनों डिवीजन की एक-एक सड़क पूरी तरह बनकर तैयार हो चुकी है।

निगम कमिश्नर प्रदीप सिंह के अनुसार, हाल ही में सीएक्यूएम की हिदायतों के बाद निगम ने क्षेत्र को धूल-मुक्त बनाने के लिए तैयारियां शुरू की हैं। उन स्थानों का सर्वे कराया गया, जहां धूल की समस्या अधिक थी। इस आधार पर पीडब्ल्यूडी की 36 सड़कों को चिन्हित किया गया। इन सड़कों के पूरे आरओडब्ल्यू पर काम शुरू कर दिया है। इंजीनियरिंग विंग की ओर से सड़कों पर एसटीपी के शोधित पानी का लगातार छिड़काव कराया जा रहा है।

रेकमेंडेड खबरें