दाखिले न लेने पर CMS, LPS समेत 35 स्कूलों को नोटिस

नवभारतटाइम्स.कॉम

शहर के 35 स्कूलों को शिक्षा विभाग ने नोटिस भेजा है। इन स्कूलों ने शिक्षा के अधिकार के तहत चयनित बच्चों का दाखिला नहीं लिया है। सिटी मॉन्टेसरी स्कूल और एलपीएस जैसे कई बड़े स्कूल शामिल हैं। डीएम ने तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। दाखिला न लेने पर स्कूलों पर एफआईआर दर्ज होगी।

notice to 35 schools for not admitting students cms lps under threat of action

n NBT न्यूज, लखनऊ

शहर के कई नामी स्कूलों ने शिक्षा विभाग के नियमों को धता बताते हुए शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत प्रवेश के लिए चयनित होने के बाद भी बच्चों का ऐडमिशन नहीं लिए हैं। इनमें सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, एलपीएस, बाल गाइड, सेंट मेरी और शिमला पब्लिक स्कूल ने एक भी एडमिशन नहीं लिया है। डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद 35 स्कूलों को चिह्नित कर नोटिस भेजा गया है।

बीएसए विपिन कुमार ने बताया कि DM विशाख जी. ने इन स्कूलों को तीन दिन को अल्टीमेटम दिया है। अगर स्कूल दाखिला नहीं लेते हैं तो बीएसए इनके खिलाफ FIR दर्ज करवाएंगे। बीएसए के मुताबिक RTE में अब तक 12 हजार से अधिक ऐडमिशन करवाए गए हैं। पहले चरण में 97 स्कूल चिह्नित हुए थे, जो एडमिशन नहीं कर रहे थे। इनमें से ज्यादातर ने अब प्रवेश ले लिए हैं। जिन स्कूलों को नोटिस जारी हुए हैं, उन्हें तीन दिन में बीएसए ऑफिस में लिखित स्पष्टीकरण देना होगा।

रेकमेंडेड खबरें