शहर में आज बारिश की उम्मीद

नवभारतटाइम्स.कॉम

लखनऊ में आज बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को दिन भर बादल छाए रहेंगे और बारिश हो सकती है। इसके बाद रविवार से मौसम फिर बदलेगा। लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा। यह मौसमी बदलाव पूर्वांचल में हुई तेज बारिश के बाद आया है।

rain expected in lucknow today relief from heat then humidity will increase

n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : पूर्वांचल में तेज बारिश के बाद शुक्रवार को लखनऊ में दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। इसकी वजह से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि शनिवार को दिन भर बारिश हो सकती है। उसके बाद रविवार से मौसम फिर बदल जाएगा। इससे गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एम. दानिश ने बताया कि शनिवार को बारिश के आसार हैं। हालांकि यह एक दिन ही रहेगा। इसके बाद मौसम बदल जाएगा।

रेकमेंडेड खबरें