n NBT न्यूज, गुड़गांव : हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने शुक्रवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) - 2026 अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया।
जिला सचिवालय में आयोजित बैठक में डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह सहित निर्वाचन विभाग के अधिकारियों ने अभियान की प्रगति की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजरों की नियुक्ति व प्रशिक्षण का काम पूरा कर लिया गया है। राजनीतिक दलों के साथ भी समन्वय किया जा रहा है और बीएलए को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

