बड़ी सिंगल

नवभारत टाइम्स

मुंबई के गोरेगांव में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के तीन डायरेक्टरों पर 1 करोड़ 75 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कंपनी ने 2021 में सोसाइटी के सदस्यों से निर्माण कार्य शुरू करने के नाम पर पैसे लिए थे।

case registered against construction company directors for rs 175 crore fraud in goregaon
मुंबई: गोरेगांव पुलिस ने एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के तीन डायरेक्टरों के खिलाफ 1 करोड़ 75 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। यह आरोप गोरेगांव के पवन बाग स्थित कापसी सोसाइटी के 51 सदस्यों ने लगाया है। उन्होंने साल 2021 में निर्माण कार्य शुरू करने के लिए कंपनी को यह रकम दी थी, लेकिन चार साल बीत जाने के बाद भी न तो काम शुरू हुआ और न ही पैसे वापस मिले। पुलिस ने आरोपियों को नोटिस जारी करने की बात कही है।

पीड़ित अवधूत सालवी और सोसाइटी के अन्य सदस्यों ने बताया कि उन्होंने एक अनुबंध के तहत कंस्ट्रक्शन कंपनी को निर्माण कार्य शुरू करने के लिए पैसे दिए थे। कंपनी ने वादा किया था कि वह 6 महीने के अंदर काम शुरू कर देगी। लेकिन, चार साल बीत गए और कंपनी ने न तो निर्माण शुरू किया और न ही लोगों के पैसे लौटाए। इससे परेशान होकर पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
गोरेगांव पुलिस ने इस मामले में कंस्ट्रक्शन कंपनी के तीन डायरेक्टरों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। सीनियर पीआई ने बताया कि आरोपियों को नोटिस भेजा जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।