11-19 मार्च तक होगी अग्निवीर भर्ती परीक्षा

नवभारत टाइम्स

बरेली में 11 से 19 मार्च तक अग्निवीर भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल 20-21 मार्च को होगा। 22-23 मार्च को प्रमाणपत्रों की जांच होगी। शारीरिक परीक्षा में दौड़, चिनअप, बैलेंसिंग वॉल और नौ फिट डिश शामिल हैं। 1600 मीटर दौड़ 5.51 मिनट में पूरी करने पर 60 अंक मिलेंगे।

11-19 मार्च तक होगी अग्निवीर भर्ती परीक्षा
(फोटो- नवभारत टाइम्स)

12 जिलों के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती परीक्षा बरेली में 11 से 19 मार्च तक होंगी। 20-21 मार्च को सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल होगा। 22-23 मार्च को उनके प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी। भर्ती बोर्ड ने जिलावार अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा के लिए दिन निर्धारित कर दिए हैं।

NCC की 21वीं यूपी बटालियन के बीएचएम (ड्रिल इंस्ट्रक्टर) नरपत बिश्नोई ने मिडिया को बताया कि शारीरिक परीक्षा में दौड़, चिनअप, बैलेंसिंग वॉल और नौ फिट डिश के राउंड होंगे। 1600 मीटर दौड़ 5.51 मिनट में पूरे करने वाले अभ्यर्थी को पूरे 60 अंक मिलेंगे। उसके बाद जितने समय में दौड़ की दुरी तय की जाएगी उसके हिसाब से क्रमश: 48, 36, 24 अंक मिलेंगे। चिनअप के लिए 40 नंबर का राउंड होगा। पूरे 10 चिनअप लगाने वाले को 40 अंक मिलेंगे। बैलेंसिंग वॉल और फिर नौ फिट डिश का राउंड अभ्यर्थी को क्वालीफाई करना होगा। एनसीसी के ड्रिल इंस्ट्रक्टर नरपत बिश्नोई ने अभ्यर्थियों को हिदायत दी है कि दौड़ से पहले केले या समोसे जैसी चीजें खाने से बचें। आधा लीटर से अधिक पानी न पिएं। चाय पीने से भी बचें। एक-दो बिस्कुट खा सकते हैं। फिजिकल परीक्षा पूरी होने के बाद जरूर डेढ़ लीटर तक पानी पी सकते हैं।