Ashutosh Brahmachari In Court Again Demand To Stop Shankaracharyas Yatra And Prevent Foreign Travel Hearing On 13th
फिर कोर्ट पहुंचे आशुतोष ब्रह्मचारी, सुनवाई 13 को
नवभारत टाइम्स•
आशुतोष ब्रह्मचारी ने फिर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की गौ प्रतिष्ठा यात्रा को रोकने की मांग की है। साथ ही, उनके विदेश जाने पर भी रोक लगाने की अर्जी दी है। इस मामले की अगली सुनवाई 13 मार्च को तय की गई है। यह घटनाक्रम चर्चा का विषय बना हुआ है।
NBT रिपोर्ट, प्रयागराज: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी ने फिर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस बार उन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की गौ प्रतिष्ठा यात्रा रोकने और उनके विदेश जाने पर रोक लगाने की मांग की है। मामले की सुनवाई 13 मार्च को होगी।